नवी मुंबई में 12 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, 13 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2024

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने नाइजीरिया और केन्या सहित विभिन्न अफ्रीकी देशों के 13 नागरिकों के पास से 12 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त भाऊसाहेब ढोले ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नवी मुंबई में 25 स्थानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए मादक पदार्थों में एमडी, कोकीन, चरस और गांजा शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न थानों में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मादक पदार्थों का स्रोत क्या और किसे इसकी तस्करी की जानी थी।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष