एक साल में 150 करोड़ रुपये के ड्रग जब्त, 300 से अधिक गिरफ्तार: एनसीबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने पिछले एक साल में मुंबई, इससे सटे नवी मुंबई, ठाणे और अन्य इलाकों से 150 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने रविवार को पीटीआई-को बताया, पिछले साल सितंबर से अब तक, हमने एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज) एक्ट के तहत 114 मामले दर्ज किए हैं और 34 विदेशियों और कुछ बॉलीवुड हस्तियों सहित 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: मानहानि मामला : मुंबई की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत, अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कई बार पाया है कि ड्रग तस्कर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम पर संपत्ति खरीदते हैं, और अगर ड्रग तस्करों के साथ उनका संबंध स्थापित होता है तो ऐसी संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा। वानखेड़े ने यह भी कहा कि लोगों के मन में यह भ्रांति है कि ड्रग्स का कारोबार करने वाला ही सिर्फ अपराधी होता है। उसका सेवन करने वाला भी अपराधी होता है। उन्होंने कहा, यह सही नहीं है। जो लोग नशीली दवाओं का सेवन कर रहे हैं वे भी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी हैं और उन पर एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर