अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 37 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, चार यात्री गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मंगलवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चार यात्रियों से लगभग 37.2 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जांच के दौरान उनके छह ट्रॉली बैग में ब्रांडेड खाद्य वस्तुओं के बीच छिपाए गए हरे रंग के गांठदार पदार्थ के पैकेट बरामद हुए। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने बताया कि रासायनिक परीक्षण में यह पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया।

इस मादक पदार्थ का कुल वजन 37.2 किलोग्राम है जिसे स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

यह पिछले 10 दिनों में अहमदाबाद हवाईअड्डे पर गांजे की दूसरी बड़ी जब्ती है। डीआरआई ने 20 अप्रैल को भी बैंकॉक से आए एक अन्य भारतीय नागरिक के पास से 17.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड को जब्त किया था।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है