गोवा में 98 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2024

गोवा पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एंटी-नारकोटिक्स सेल) ने 98 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की है और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एलएसडी या लिसेर्जिक एसिड डाइएथिलमाइड एक सिंथेटिक रसायन आधारित मादक पदार्थ है। युवाओं और पार्टी करने वालों के बीच एलएसडी काफी प्रचलित है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले कुछ वर्षों से गोवा में रह रहा था, वह ‘‘डार्कनेट’’ के जरिए मादक पदार्थ की बड़ी खेप खरीदता था और उन्हें लोगों तक पहुंचाता था। अधिकारी ने बताया कि एएनसी ने सोमवार रात एलएसडी ब्लॉट के 1,825 पेपर जब्त किए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 98 लाख रुपये है।

इस जब्ती के साथ एएनसी ने उत्तरी गोवा जिले के गांव अंजुना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्होंने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की, क्योंकि मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही एएनसी ने एलएसडी और अन्य मादक पदार्थ की पूरे भारत में तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट