नशे में धुत्त व्यक्ति ने Swati Maliwal के साथ की छेड़छाड़ की कोशिश, कार ने 10-15 मीटर तक घसीटा

By अंकित सिंह | Jan 19, 2023

दिल्ली महिला आयोग के प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ एम्स के बाहर छेड़छाड़ की कोशिश हुई है। स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि एम्स के बाहर एक कार से उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा गया। हालांकि, अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वाति मालीवाल ने बताया कि मैं कल रात दिल्ली में निरीक्षण करने निकली थी। एक गाड़ी मेरे पास आई, उसमें जो आदमी बैठा हुआ था वो नशे में धुत था। उन्होंने दावा किया कि वो मुझे गाड़ी में बैठने के लिए पूछने लगा और मेरे मना करने पर वो गुस्से में चला गया। थोड़ी देर बाद वो फिर आया, मुझे गंदे-गंदे इशारें करने लगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने गाड़ी का शीशा ऊपर कर दिया...उसने मुझे 10-15 मीटर तक घसीटा।

इसे भी पढ़ें: कंझावला एक्सीडेंट मामले में दिल्ली पुलिस ने जोड़ी गैर इरादतन हत्या की धारा, केजरीवाल ने की दोषियों के लिए सजा की मांग

पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी 47 वर्षीय हरीश चंद्र के तौर पर हुई है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंदन चौधरी ने बताया कि महिला आयोग की प्रमुख की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और 509 (शब्द, मुद्रा या कृत्य के जरिए महिला की शील भंग करने का इरादा) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोटला मुबारकपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले पर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR