सत्ता के नशे में धुत इमरान ने की खुदकुशी, उनकी कहानी भी हुई समाप्त: मरियम नवाज

By अनुराग गुप्ता | Apr 03, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लीम लीग- एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज शरीफ ने एकबार फिर से प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में धुत इमरान खान ने खुदकुशी की और उनकी कहानी भी समाप्त हो चुकी है। दरअसल, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था लेकिन डिप्टी स्पीकर ने संविधान के अनुच्छेद पांच का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली हुई भंग, 90 दिनों के भीतर होंगे चुनाव, आधे घंटे पहले इमरान खान ने राष्ट्रपति से की थी सिफारिश 

इमरान की कहानी हुई समाप्त

रियम नवाज ने कहा कि इमरान खान की कहानी समाप्त हो गई है और उन्होंने सत्ता के नशे में धुत होकर खुदकुशी की है। इमरान खान का ड्रामा भी समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने इमरान खान को पागल और जुनूनी करार दिया है।

अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया और इसे असंवैधानिक घोषित किया। इस दौरान इमरान खान विधानसभा में मौजूद नहीं थे। इसके बाद इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम को संबोधित करते हुए चुनाव के लिए तैयार रहने की हिदायद दी और बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश की।

प्रधानमंत्री की सिफारिश के आधे घंटे के भीतर ही राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया। जिसके बाद खबर सामने आई कि पाकिस्तान में 90 दिनों के भीतर चुनाव होंगे। 

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे बिलावल भुट्टो, बोले- इमरान सरकार ने संविधान का किया उल्लंघन 

नेशनल असेंबली में विपक्ष का कब्जा

नेशनल असेंबली का संग्राम इतना जल्दी कहां थमने वाला है। विपक्षी दलों ने वहां पर धरना दिया और खुद का स्पीकर भी नियुक्त कर दिया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक बेंच भी गठित कर दी है।

सेना का बयान भी आया सामने

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के विघटन पर एक प्रश्न के जवाब में इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक बाबर इफ्तिखार ने बताया कि आज जो कुछ भी हुआ है, उसमें सेना की कोई भूमिका नहीं है। बिल्कुल भी नहीं है। 

 

प्रमुख खबरें

Russian Oil पर US की छूट? केंद्र का दो टूक जवाब- हमें किसी की Permission नहीं चाहिए

क्या है Womens Day की असली कहानी? जानिए क्यों New York से शुरू हुआ था यह आंदोलन

BJP पर बरसे Akhilesh Yadav, बोले- हमारा PDA Formula ही सामाजिक न्याय की गारंटी है

Womens Day का नाम लेना भी गुनाह? जानिए दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे