विंटर में सूखी त्वचा होगी दूर चेहरे पर लगाएं यह फेस पैक, स्किन हीरोइन की तरह चमकेगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2024

ठंड के मौसम में चेहरा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। जिस वजह से स्किन भी निखार खोने लगती है। सर्दियों के दौरान हर महिलाएं खूबसूरत दिखना चाहती हैं लेकिन स्किन केयर के लिए हमेशा आलस करती हैं। इसी कारण ड्राइनेस, सनबर्न, यूवी रेज, धूल, प्रदूषण जैसी परेशानियां बेजान त्वचा पर नजर आती है। अगर आप भी हीरोइन की तरह दिखना चाहते हैं तो आज ही शुरु कर दें इस पैक को चेहरे पर लगाने के लिए, मिलेगा गजब का निखार।

कैसे बनाएं शहद का फेस पैक

 

सर्दियों में साबुन और फेस वॉश में चेहरे को धोने से त्वचा ड्राई हो जाती है। त्वचा में नमी बनाने के लिए आप हनी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पैक हर स्किन के लिए परफेक्ट होता है। शहद से बना हुआ फेस पैक ऑयली, ड्राई, सेंसिटिव और मिक्स टाइप स्किन वाले लोग इसका प्रयोग कर सकते हैं।

हनी फेस पैक बनाने की सामग्री

- डेढ़ चम्मच शहद

- दो चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर

- एक चम्मच गुलाब जल

- आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल

कैसे लगाएं 

- इन सब चीजों को कटोरी में मिलाकर मिक्स कर लें और इस फेस पैक चेहरे पर लगाएं।

- पैक को लगाने से पहले चेहरे को धो ले, जिससे चेहरे पर जमी हुए धूल और गंदगी साफ हो जाएगी। 

- फिर इस पैक को चेहरे पर करीब आधे घंटे तक लगाकर रखें।

- इसके बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

- अब चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें। 

- इस पैक को आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते है।

शहद फेस पैक के फायदे

हनी फेस पैक लगाने से स्किन पर ग्लो नजर आता है साथ ही स्किन हाइड्रेट रहती है। जिन लोगों की स्किन ऑयली है उनके लिए यह पैक फायदेमंद है। शहद, एलोवेरा, मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल से बने फेस पैक स्किन टाइटनिंग में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster