By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह को बर्खास्त करने और यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की सिफारिश की गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 2018 में स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर राज्य द्वारा सिंह को दिए गए वीरता पदक को वापस लेने की भी सिफारिश की है।