DTC और क्लस्टर बसों में आज से महिलाओं के लिए फ्री सफर, यात्रा के लिए मिलेगा गुलाबी टोकन

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली में आज से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल सरकार की फ्री राइड योजना के तहत भैया दूज आज यानी आज से दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर रही हैं। महिलाओं को फ्री सफर करने के लिए बस कंडक्टर से गुलाबी रंग का सिंगल जर्नी पास लेना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भाई दूज की सुबह, पिंक टिकट के साथ सफर कर रहीं एक महिला यात्री की तस्वीर ट्विटर पर साझा की। हौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के मद्देनजर डीटीसी बसों में फ्री बस सेवा की शुरुआत करने का एलान किया था। केजरीवाल सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही इसकी घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका