By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 19 वर्षीय छात्र ने मोबाइल फोन खरीदने की कोशिश करते समय ऑनलाइन धोखाधड़ी में 94,000 रुपये गंवाने के बाद यहां रोहिणी इलाके में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राणा डीयू के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ में बी.कॉम (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसने ठगों को कई बार में राशि अंतरित की थी लेकिन उसे मोबाइल फोन नहीं मिला।
पुलिस को 16 जुलाई को उसका शव मिला और उसने फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद 19 जुलाई को उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।