DU 31 मई तक बंद रहेगा, विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

नयी दिल्ली।  दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कर्मचारियों से अपील की है कि अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें और घोषणा की कि कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन में विस्तार को देखते हुए विश्वविद्यालय 31 मई तक बंद रहेगा। विश्वविद्यालय ने 17 मई को जारी आदेश में कहा कि इस दौरान ई-शिक्षा प्रक्रिया जारी रहेगी और विभाग तथा कॉलेज अपने वेबसाइट के माध्यम से छात्रों को मूल शिक्षा सामग्री मुहैया कराएंगे। 

इसे भी पढ़ें: रेड जोन से बाहर आने की तैयारी में दिल्ली, आज CM केजरीवाल जारी करेंगे गाइडलाइंस

आदेश में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय 18 मई से दो और हफ्ते के लिए बंद रहेगा। सभी कर्मचारियों से आग्रह किया जाता है कि अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें।’’ कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक लगाने की खातिर जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को रविवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 31 मई तक बढ़ा दिया है।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत