दुबई जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को देखना न भूलें

By सुषमा तिवारी | Apr 30, 2019

दुबई वो देश जहां की लग्जरी लाइफ जीना हर कोई चाहता हैं। भारत के कई बॉलीवुड स्टार है जिनका रिश्ता दुबई से ज्यादा गहरा है, जिसमें शाहरुख खान सबसे ऊपर हैं। शाहरुख दुबई से इस कदर प्रभावित हुए की आज उनका वहा की सबसे खूबसूरत जगह बुर्ज खलीफा में शानदार घर हैं और कई तरह के वहां शाहरुख के बिजनेस भी हैं। शाहरुख तो घूम चुके हैं अगर आप भी दुबई की लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं और दुबई घूमना चाहते है तो इन जगहों को देखना बिलकुल न भूले-

ला मेर (La Mer) का रेतीला बीच 

आपको अगर बीच देखना पसंद हैं तो ये गोवा-केरल के बीचों से काफी अलग बीच है। ला मेर बीच साइड एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है। इस रेतीले बीच के आस पास काफी कुछ है जैसे खूबसूरत जगह पर रहने के लिए होटल, खाने के लिए बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और शॉपिग के लिए मार्किट भा है। ला मेर में आपका पूरा दिन आराम से गुजर जाएगा। आप नॉर्थ बीच या साउथ बीच चुन सकते हैं यहां कलरफुल शावर कैबिन्स भी हैं।

ऐसा थिएटर जो सांसें रोकने वाला ला पार्ले (LA PERLE)

आपने कई थिएटर देखें होंगे लेकिन दुबई का ला पर्ले ऐसा थिएटर है जहां सांस रोक देने वाला सिस्टम है। ये थियटर अवॉर्ड विनिंग हैं। इसमें दुबई के रिच कल्चर की झलक आपको दिखाई देगी।

बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)

बुर्ज खलीफा, जिसे पहले बुर्ज दुबई के रूप में जाना जाता था। ये दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में एक मेगा-लंबी गगनचुंबी इमारत है। इस इमारत के डिज़ाइनर वो ही है जिनकी कंपनी ने वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का डिजाइन तैयार किया था। बनने के साथ ही इस ईमारत को दुनिया ने हाथो हाथ लिया और इसको कई अवार्ड भी मिले हैं। आज ये दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है और साथ ही दुबई का एक बेहतरीन आकर्षण भी।

अटलांटिस, द पाम ( Atlantis, The Palm)

अटलांटिस द पाम इंसानों द्वारा बनाया गये टापू ‘द पाम’ का हिस्सा हैं। ये जगह विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। दुबई आने वालों के लिए ये जगह सबसे बड़ा आकर्षण है। इस जगह को काफी खूबसूरती से बनाया गया हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में परिवार के साथ जाने के लिए ये हैं बेहतरीन जगह

नहीं भूलेंगे City Walk का अनुभव 

हर शहर में सिटी वॉक तो होता हैं लेकिन दुबई का सिटी व़ॉक कई मायनों में खास है। यहां परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारा जा सकता हैं। यहां करने के लिए कई सारी एक्टिविटीज हैं। 10 मिलियन स्क्वैयर फीट में फैले बॉक्स और द बीच से आपका जाने का मन नहीं करेगा। 


जुमेरिया तट 

दूर तक सफेद समुद्री रेत से ढका हुआ, दुबई शहर के बीचो बीच स्थित जुमेरिया तट दुबई का मशहूर और बहुत जाना माना समुद्री तट है। जुमेरिया तट के साथ साथ है जुमेरिया रोड जहाँ आपको मिलेंगे कई मशहूर होटल, रिसॉर्ट्स, और अमीर रिहाइशी विला।

- सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके

Achanakmar Tiger Reserve में बाघिन के हमले से युवक की मौत, मुंगेली का मामला