बेंजामिन को हराकर जेम्स डकवर्थ ने जीता बेंगलुरू टेनिस ओपन का खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

बेंगलुरू। ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ ने फ्रांस के बेंजामिन बोंजी को रविवार को यहां सीधे सेटों में हराकर बेंगलुरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। डकवर्थ ने यहां केएसएलटीए कोर्ट पर 162000 डालर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में बोंजी को सिर्फ 68 मिनट में 6-4 6-4 से हराया।

डकवर्थ पिछले कुछ समय से काफी अच्छी फार्म में चल रहे हैं। वह पिछले हफ्ते पुणे में एटीपी 250 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे। इस टूर्नामेंट से पहले डकवर्थ ने जिन छह एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी उनमें से चार में जीत दर्ज की थी। बोंजी ने हालांकि फाइनल तक के सफर के दौरान चार वरीय खिलाड़ियों को हराया जिसमें भारत के नंबर एक और गत चैंपियन प्रजनेश गुणेश्वरन भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप

Indonesia Boat Tragedy: जावा सागर में डूबी नौका से 11 और शव मिले, मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंचा