By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुधिया में ‘ह्यूम पाइप’ से बनाए जा रहे वैकल्पिक पुल का निर्माण पूरा होने की रविवार को घोषणा की। यह पुल दार्जिलिंग जिले के मिरिक को सिलीगुड़ी से जोड़ेगा।
उन्होंने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार काम के जरिये 468 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य 16 दिनों के भीतर पूरा कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस पुलिस के निर्माण में 1200 मिलीमीटर व्यास के कुल 132 ‘ह्यूम पाइप’ का इस्तेमाल किया गया है।