लगातार बारिश से राजस्थान के कई जिलों में जनजीवन पटरी से उतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

पिछले दो दिन से लगातार बारिश के कारण राजस्थान के कोटा, बूंदी व सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। निचले इलाकों में पानी भरने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और स्थानीय प्रशासन ने मदद के लिए सेना सहित अन्य एजेंसियों की मदद ली है।

कई जगह भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर जिले में अनेक जगह 10 सेंटीमीटर या इससे अधिक बारिश हुई। इससे इन शहरों में निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

कोटा में सेना के 80 जवानों की टीम शुक्रवार शाम दीगोद तहसील के निमोदा गांव पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। सेना की टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की।

राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है। विभाग ने शनिवार को भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बूंदी, कोटा, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जालोर व सिरोही में भारी बारिश का ओरेंट अलर्ट है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत