डर और तनाव के कारण शोपियां के 10 कश्मीरी पंडित परिवार अपने घर छोड़कर जम्मू पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2022

आतंकवादियों के बढ़ते लक्षित हमलों के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के 10 कश्मीरी पंडित परिवार डर और तनाव के कारण अपने घर छोड़कर जम्मू आ गए हैं। गौरतलब है कि कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर हमले करने की वारदातें हाल-फिलहाल में काफी बढ़ गई हैं। चौधरीगुंड के निवासियों ने बताया कि हाल ही में बढ़े आतंकवादी हमलों से समुदाय में तनाव और डर का माहौल कायम है। ये लोग 1990 के दशक से कश्मीर में रह रहे हैं, लेकिन मुश्किल से मुश्किल समय में उन्होंने अपने घर कभी नहीं छोड़े।

कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की 15 अक्टूबर को शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव में उनके पुश्तैनी घर के बाहर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, शोपियां जिले में 18 अक्टूबर को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में मोनीश कुमार और राम सागर मारे गए थे। चौधरीगुंड के एक निवासी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘10 कश्मीरी पंडित परिवार यानी समुदाय के 35 से 40 लोग डर और तनाव के कारण गांव छोड़कर जा चुके हैं।’’ उन्होंने कहा कि गांव अब खाली हो गया है।

इसे भी पढ़ें: बुधवार को पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, सामने है चुनौतियों का पहाड़

एक अन्य ग्रामीण ने कहा, ‘‘कश्मीर घाटी में स्थिति हमारे लिए रहने लायक नहीं बची है। लगातार हो रही हत्याओं के कारण हम डर में जी रहे हैं। हमारे लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।’’ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाने के बावजूद उनके गांव से बेहद दूर एक पुलिस चौकी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वे सेब की फसल सहित अपना सब कुछ घरों में छोड़ आए हैं। जम्मू पहुंचे ये लोग अभी अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय

T20 World Cup Semifinal: बदला, सम्मान और फाइनल का टिकट, Team India के सामने England की अग्निपरीक्षा

Israel-Iran में शामिल होंगे अब भारत का ये न्यूक्लियर बम वाला पड़ोसी देश! आपस में ही भिड़ेंगे शिया-सुन्नी?

दिल्ली को CM Rekha Gupta की बड़ी सौगात, ISBT पर सालों पुरानी मांग पूरी, 6 महीने में बनेगा ओवरब्रिज