जेल जाने के डर से विपक्षी नेता बना रहे महाठगबंधन: रमन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्षी दलों में गठबंधन के चल रहे प्रयासों को एक-दूसरे को आपराधिक मामलों में बचाने की कोशिश करार दिया और कहा कि यह वास्तव में महागठबंधन नहीं बल्कि ‘महाठगबंधन’ है। रमन सिंह ने आज यहां भाजपा के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विपक्षी नेता अपने राज के समय किये गये भ्रष्टाचार और घोटालों के खुलने के डर से घबराकर जेल जाने से बचने के लिए महागठबंधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।’’ 

यह भी पढ़ें: गांधी परिवार पर शाह का तंज, हमने राजतंत्र को हटाया और कुछ लोग अब भी इस पर अड़े हैं

रमन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध है और इसके लिए सभी तैयार रहें। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्य की रघुवर दास सरकार की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि उसने राज्य के विकास के लिए बहुत कार्य किया है और उसकी कुछ योजनाएं तो ऐसी हैं जिन्हें यदि उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी लागू कर दिया होता तो वह चौथी बार भी राज्य के मुख्यमंत्री चुन लिये गये होते।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका