वित्तीय तंगी में महिला ने छह महीने के बेटे की हत्या की, दोनों एचआईवी पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

महाराष्ट्र के गोवंडी इलाके में रहने वाली 43 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से अपने छह महीने के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी और वे दोनों एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि उसने अपने छह महीने के बेटे की हत्या कर दी है क्योंकि वह आर्थिक रूप से उसका पालन-पोषण करने में असमर्थ थी। उसने बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है और उसका बेटा भी एचआईवी से संक्रमित था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने स्वीकार किया कि उसने घर पर पालने में सो रहे बेटे का तकिए से दम घोंट दिया। जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो बच्चा पालने में अचेत अवस्था में मिला। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

‘भारतीय कभी किसी चीज़ के लिए पैसे नहीं देते!’... जब यूक्रेन में सेना भेजने के JD Vance के प्लान पर ओवल ऑफिस में हँस पड़े Donald Trump

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई