Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई

By अनन्या मिश्रा | Jun 24, 2026

क्रिएटिन की सहायता से हमारे शरीर को फौरन एनर्जी मिलती है। इसलिए खेल या फिर ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने वाले लोग अलग से क्रिएटिन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। यह फिजिक हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी लाभकारी माना जाता है। जो भी लोग फिटनेस की फील्ड में एक्टिव हैं, वह क्रिएटिन को मसल बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके सेवन से थकान कम होती है, शरीर को एनर्जी मिलती है और स्ट्रेस घटता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेंटल हेल्‍थ के ल‍िए क्र‍िएट‍िन के क्या फायदे होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Doctor की सलाह: गर्मी में रोज पिएं छाछ, पेट की इन 5 गंभीर समस्याओं से मिलेगी राहत

क्रिएटिन के मेंटल हेल्थ के लिए फायदे

इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस ऊर्जा का इस्तेमाल शरीर थकान और स्ट्रेस को कम करने के लिए करता है।

यह ब्रेन फंक्शन और याददाश्त को भी सपोर्ट करने में सहायता करता है।

क्रिएटिन की मदद से एकाग्रता और फोकस बढ़ाने में सहायता मिलती है।

यह डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने के साथ मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

क्र‍िएट‍िन की कमी

मांस-मछली को क्रिएटिन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी हो सकती है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर शाकाहारी व्यक्ति में क्रिएटिन की कमी हो। बीमार और बुजुर्ग लोगों में भी इसकी कमी हो सकती है।

जानें ज्‍यादा क्र‍िएट‍िन लेने के नुकसान

डिहाइड्रेशन की समस्या होना

मतली या फिर पेट दर्द की समस्या

पेट में गैस होना

पेट फूलना

वहीं अगर किसी व्यक्ति को किडनी की बीमारी है, तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह के क्रिएटिन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह या जांच के बगैर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा