Delhi Airport पर कोहरे के कारण 128 उड़ानें रद्द, आठ का मार्ग बदला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

घने कोहरे के कारण सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं, आठ उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा, जबकि लगभग 200 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

दिल्ली हवाई अड्डा संचालक डायल (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रनवे की दृश्यता में सुधार हो रहा है, लेकिन कुछ उड़ानों के प्रस्थान और आगमन पर अब भी असर पड़ सकता है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 200 उड़ानों में देरी हुई, जबकि औसतन प्रस्थान में लगभग 24 मिनट की देरी दर्ज की गई।

इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली और उत्तरी भारत के कई हवाई अड्डों पर कोहरा लगातार बना हुआ है। दृश्यता कम बनी हुई है और इसके चलते फिलहाल उड़ानों की आवाजाही सामान्य से धीमी है, जिससे कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।”

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों की आवाजाही होती है।

प्रमुख खबरें

India in UN on Hormuz | बर्दाश्त नहीं करेंगे...संयुक्त राष्ट्र में गजब ही भड़क गया भारत

इतिहास रचने का अवसर, Nari Shakti Vandan Bill पर Vote से पहले PM Modi ने सभी दलों से मांगा समर्थन

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण