Trigrahi Yog 2024: मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने से चमकेगा इन राशियों की किस्मत का सितारा

By अनन्या मिश्रा | Feb 05, 2024

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व बताया जाता है। सभी ग्रह समय-समय पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन करने पर शुभ और अशुभ परिणाम देखने को मिलता है। कुछ ग्रहों की आपस में मित्रता तो वहीं कुछ ग्रहों की अन्य ग्रहों से शत्रुता रहती है। जब एक राशि में एक से ज्यादा ग्रह गोचर करते हैं, तो इनकी युति बनती है। आपको बता दें कि मकर राशि में 50 साल बाद तीन ग्रहों की युति बनने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 5 To 11 February, 2024 | कैसा होगा प्रेमी जोड़ों के लिए ये सप्ताह, क्या सिंगल्स को मिलेगा प्यार, जानें अपना लव राशिफल

मेष राशि

बता दें कि मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना काफी लाभकारी हो सकता है। इस दौरान धन-लाभ के अच्छे योग बनते नजर आ रहे हैं। कुंडली के कर्म भाव में तीन ग्रहों का योग बनने जा रहा है। ऐसे में नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही जो लोग जमीन-जायदाद संबंधी व्यापार करते हैं, उनको अच्छी डील मिल सकती है। वहीं पैतृक संपति का भी लाभ हो सकता है।

धनु राशि

मकर राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग का लाभ धनु राशि के जातकों को भी मिल सकता है। धनु राशि के धन और वाणी भाव में यह योग बनेगा। जिससे आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभवना है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। कारोबार संबंधी लोग अपना व्यापार आगे बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों का धन फंसा हैं, उनको धन वापस मिल सकता है। इस अवधि में यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मकर राशि 

मकर राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग का सबसे ज्यादा फाय़दा मकर राशि के जातकों को मिलेगा। क्योंकि मकर राशि में मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का संयोग बन रहा है। इस दौरान मकर राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Actor Devan छोड़ेंगे BJP, विजय की पार्टी TVK में होंगे शामिल; मिला अध्यक्ष पद का ऑफर