Online Shopping के बढ़ते ट्रेंड की वजह से Kashmir में Bakrid पर अधिकतर बाजार खाली नजर आ रहे

By नीरज कुमार दुबे | Jun 28, 2023

कुर्बानी के त्योहार ईद-उल-अजहा से पहले कश्मीर के बाजारों में इस बार खरीदारों की कम भीड़ देखी जा रही है जिससे दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का यह भी कहना है कि बाजार से ग्राहकों के गायब होने का बड़ा कारण ऑनलाइन शॉपिंग तो है ही साथ ही मंदी और महंगाई की वजह से भी लोग कम खर्च कर रहे हैं। प्रभासाक्षी संवाददाता से बातचीत में दुकानदारों ने बताया कि इस बार हमें अच्छी बिक्री की उम्मीद थी और हमने इसके लिए काफी तैयारी भी की थी लेकिन ग्राहक घर से नहीं निकल रहे हैं। प्रभासाक्षी संवाददाता ने श्रीनगर के मुख्य बाजार में पाया कि मटन और बेकरी की दुकानों पर तो अच्छी खासी भीड़ है लेकिन कपड़ों तथा अन्य उत्पादों की दुकानों पर पहले जैसी भीड़ नहीं दिखी। 

इसे भी पढ़ें: Bakrid 2023 से पहले बकरों और भेड़ों की बिक्री में भारी गिरावट से व्यापारी निराश, आखिर चल क्या रहा है?

इस बीच, कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) के अध्यक्ष जावेद अहमद भट का कहना है कि मंदी के कारण कश्मीर ही नहीं, देश के अन्य भागों में भी कारोबार में सुस्ती दिख रही है। उन्होंने कहा कि आज का युवा ऑनलाइन शॉपिंग को तरजीह दे रहा है जिसका स्थानीय दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आपको कश्मीर में जहां तहां डिलिवरी ब्वॉय को सामान डिलिवर करते देखा जा सकता है। यही कारण है कि लोग घर बैठे-बैठे ही मनपसंद सामान मंगा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah