Modi in Manipur updates: इंफाल में मूसलाधार बारिश, खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री चुराचांदपुर तक के लिए सड़क मार्ग अपनाया

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर पहुँचे। मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह पूर्वोत्तर राज्य की उनकी पहली यात्रा है। यह यात्रा पाँच राज्यों के तीन दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में हो रही है, जिसके दौरान प्रधानमंत्री 71,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इंफाल हवाई अड्डे पर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत शनिवार सुबह मिज़ोरम के आइज़ोल की यात्रा से की, जहाँ उन्होंने बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया, जो मिज़ोरम को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: बीरेन सिंह का बड़ा बयान, मणिपुर को शांति-प्रगति की राह पर ले जाएगा PM मोदी का दौरा

खराब मौसम के बीच प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से कुकी के गढ़ चुराचांदपुर पहुंचे

धानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले इम्फाल हवाई अड्डे पर पहुँचने वाले थे और फिर हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर के एक हेलीपैड पर जाने वाले थे, उसके बाद 4-5 किलोमीटर का रोड शो करके पीस ग्राउंड पहुँचेंगे जहाँ मणिपुर में उनकी पहली बैठक होनी है। हालाँकि, भारी बारिश के कारण मणिपुर की राजधानी इंफाल से सड़क मार्ग से कुकी के गढ़ चुराचांदपुर जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!