By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2024
पटना। बिहार में भीषण गर्मी के बीच राज्य शिक्षा विभाग ने सोमवार को सभी सरकारी स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है, “राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और आईएमडी द्वारा जारी की गई चेतावनी के मद्देनजर विभाग नेसभी सरकारी स्कूलों को 11 से 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। चूंकि स्कूल बंद रहेंगे, इसलिए शिक्षकों के लिए भी 15 जून तक छुट्टियां घोषित की जाएंगी।” भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राज्य में अगले तीन से चार दिन तक भीषण गर्मी रहेगी और 14 जून तक उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।