शुक्रादित्य राजयोग से इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार, भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 27, 2024

ग्रहों के गोचर का प्रभाव हमारे जीवन में काफी पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, जब कोई भी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के मुताबिक, प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं के दाता शुक्र ग्रह 7 जुलाई से कर्क राशि में मौजूद है, वहीं 16 जुलाई के कर्क राशि में सूर्य ग्रह प्रवेश कर चुके हैं, जो 31 जुलाई तक रहने वाला है। कर्क राशि में सूर्य प्रवेश करने से शुक्रादित्य का राजयोग बन रहा है। शुक्रादित्य राजयोग के चलते इन तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है, आइए जानते हैं कौन-सी है ये राशियां।

कर्क राशि

सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इस कारण शुक्रादित्य राजयोग का लाभ इस राशि के जातकों को मिलेगा। करियर के लिए यह समय सबसे बढ़िया है और आपको तरक्की के कई मौके भी इस समय मिलने वाले हैं। अगर आप कारोबारी हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा होने वाला है। इसके साथ ही यह वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

कन्या राशि

शुक्रादित्य योग के निर्माण होने से इस राशि के जातकों की किस्मत खुलने वाली है। लंबे समय से बाधाओं का सामना कर रहे हैं तो आपको इनसे मुक्ति मिल सकती है और आपको सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि

शुक्रादित्य योग का लाभ इस राशि के जातकों मिलने वाला है। अगर आप लंबे समय से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रह थे तो अब वह खत्म हो सकती है। आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको धन लाभ होगा। 

प्रमुख खबरें

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई

Chitrangda Singh ने Dhurandhar के हिंसक दृश्यों को ठहराया सही! कहा - कभी-कभी हम हो जाते हैं ज़्यादा जजमेंटल

Uttar Pradesh Horror | संपत्ति के लालच में क्रूरता! पांच साल बंधक, भूखे पेट मौत, रिटायर्ड रेलवेकर्मी और दिव्यांग बेटी की भयावह कहानी