Delhi Traffic Advisory| दिल्ली में Startup Mahakumbh के कारण इन रास्तों पर भीषण जाम में फंस सकते हैं, देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

By रितिका कमठान | Mar 20, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में स्टार्टअप महाकुंभ का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। स्टार्टअप महाकुंभ का अंतिम दिन 20 मार्च को है, जिसमें सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित करेंगे।

दिल्ली के मथुरा रोड और भैरव मार्ग के अलावा सुब्रमण्यम भारती मार्ग पर किसी गाड़ी को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं है। आम जनता को भी सामान्य प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है।

इन इलाको में लगे वाहनों को भी पार्किंग से हटाया जाएगा। सभी वाहनों को भैरों मंदिर, भैरों मार्ग के सामने ट्रैफिक पीट में पार्क किया जाएगा। बता दें कि ट्रैफिक अधिक होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने प्रगति मैदान की सुरंगों को भी बंद करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने जनता को भी दी है। बता दें कि प्रगति मैदान में सुरंगों को आईटीपीओ प्रोजेक्ट डिवीजन, पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण बंद किया गया है।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है