March में Smartphone बाजार में मचेगा तहलका, Apple iPhone 17e समेत 20 नए फोन होंगे Launch

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 28, 2026

मार्च के महीने की शुरुआत त्योहारों के साथ हो रही है। होली का पर्व भी बेहद नजदीक आ चुका है। लेकिन टेक मार्केट में भी नए स्मार्टफोन्स की बारिश के लिए तैयार है। मार्च में भारतीय बाजार में करीब 18 से 20 नए मोबाइल लॉन्च होने की उम्मीद है। इस समय कुछ डिवाइस की आधिकारिक जानकारी सामने आई है, जबकि कुछ के फीचर्स अभी भी लीक और चर्चाओं तक ही सीमित है। आइए आपको बताते हैं मार्च में कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।


 iPhone 17e (लॉन्च: 4 मार्च)


शुरुआती मार्च में एप्पल अपनी 17 सीरीज में सबसे सस्ता मॉडल ‘iPhone 17e’ लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपये बताई जा रही है। इस स्मार्टफोन में पहली बार ‘Dynamic Island’ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, साथ ही दमदार Apple A19 प्रोसेसर भी दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का रियर कैमरा और 18MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है, जो फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बनाएगा।


Nothing Phone (4a) और (4a) Pro (लॉन्च: 5 मार्च)


इसी लिस्ट में Nothing भी अपना Nothing Phone (4a) और (4a) Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Phone (4a) में पारदर्शी डिजाइन के साथ 70x जूम वाला 50MP कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, Phone (4a) Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 140x जूम वाला दमदार कैमरा जल्द ही लॉन्च होगा।


realme Narzo Power (लॉन्च: 5 मार्च)


क्या आप भी बार-बार चार्जिंग से परेशान हैं, तो यह फोन आपके लिए हैं। इस स्मार्टफोन में 10,001mAh विशाल बैटकी दी गई है। इसके साथ ही Dimensity 7400 चिपसेट और 6500 निट्स की धांसू ब्राइट डिस्प्ले इस फोन को और खास बनाती है। 


Motorola Edge 70 Fusion (लॉन्च: 6 मार्च)


6 मार्च को मोटोरोला अपनी स्लिम सीरीज में फ्यूजन मॉडल लेकर आ रहा है। इस फोन में आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 68W की फास्ट चार्जिंग और बेहतरीन 144Hz वाली क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।


realme C83 5G (लॉन्च: 7 मार्च)


इसके अलावा, अगर आपको बजट सेगमेंट यानी 15 हजार से कम में स्मार्टफोन चाहिए, तो आप यह फोन खरीद सकते हैं। इसमें मिलिट्री ग्रेड सार्टिफिकेट मिला है और इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसकी लाइफ 6 साल तक चलने का दावा किया जा रहा है।


इन फोन्स की डेट जल्द सामने आएगी


OPPO Find X9s


इस फोन की फीचर्स की बात करें तो MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और 50MP के तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसके साथ ही 7,025mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।


iQOO Z11x 5G


जो लोग गेमिंग के शौकीन है उनके लिए इसमें Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और करीब 9,000mAh की विशाल बैटरी मिलने की चर्चा है।


OnePlus Nord 6


जिन लोगों को गैन्स खेलना पसंद है उनके लिए इसमें 65Hz का रिफ्रेश रेट और 9,000mAh से भी बड़ी बैटरी मिल सकती है।


Infinix Note 60 5G


इस स्मार्टफोन लुक एकदम iPhone 17 Pro Max जैसा है और इसमें एक कस्टमाइजेंबल  'One-Tap' बटन भी मिलेगा।


POCO X8 Series


इस सीरीज का प्रो वेरिएंट दमदार फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव देगा। यह डिवाइस 100W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है, जिससे बैटरी बेहद कम समय में फुल चार्ज हो सकेगी।


Vivo T5x 5G


अगर आपका बजट सिर्फ 15 हजार रुपये तक है, तो आप यह  7000mAh बैटरी और 44W चार्जिंग वाला सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।


Samsung Galaxy A Series


Samsung अपनी फेमस ‘A’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए Galaxy A57 और Galaxy A37 को बाजार में उतार सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में शानदार सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जबकि लंबी बैटरी लाइफ के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Fall of safe haven: मीडिल ईस्ट के सबसे शांत देश पर हमला, सुरक्षित ठिकाने की इमेज को ईरान ने धुंआ-धुंआ किया

हमले बर्दाश्त नहीं...ईरान पर हुआ अटैक तो अमेरिका-इजरायल पर भयंकर भड़का पाकिस्तान

Team Player नहीं बने तो खैर नहीं! Punjab कांग्रेस नेताओं पर बरसे Rahul Gandhi, दी बड़ी चेतावनी

Tamil Nadu Politics: DMK की हारी हुई सीटों पर Congress का दांव, क्या Seat Sharing पर बनेगी बात?