कड़ी धूप के कारण निर्धारित समय से 45 मिनट पहले शुरू होगा FIH series finals

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

भुवनेश्वर। कड़ी धूप और गर्मी के कारण एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार की सुबह होने वाले मैच के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और अब यह मैच निर्धारित समय से 45 मिनट पहले शुरू होगा। 

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सूचित किया कि शुक्रवार की सुबह पांचवें स्थान के लिये होने वाला क्लासिफिकेशन मैच सुबह आठ बजकर 45 मिनट के बजाय आठ बजे शुरू होगा। भुवनेश्वर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है और आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है ऐसे में मैक्सिको और उज्बेकिस्तान के बीच सातवें और आठवें स्थान के मैच के दौरान हर क्वार्टर के बाद विश्राम के लिये अधिक समय दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: FIH series finals: अमेरिका ने मैक्सिको को करारी शिकस्त देकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

टूर्नामेंट के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दो क्वार्टर के बीच में दो के बजाय चार मिनट के ब्रेक की अनुमति दी है। गर्मी इस कदर बढ़ गयी है कि मैक्सिको - उज्बेकिस्तान मैच का दूसरा हाफ एक तरह से चार क्वार्टर में खेला गया। अधिकारियों ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में साढ़े सात मिनट के खेल के बाद खिलाड़ियों और मैदानी अंपायरों को एक मिनट का विश्राम दिया जिससे वे पानी पी सकें। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!