बारिश के कारण न्यूजीलैंड, बांग्लादेश टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

वेलिंगटन। बारिश के कारण न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट में लगातार दूसरे दिन कोई खेल नहीं हो सका। पिछले दो दिन से हो रही बारिश बीच में लंबे समय के लिये रूकी और कवर हटादिये गए थे। खिलाड़ी भी अभ्यास करते नजर आये लेकिन जैसे ही अंपायर पिच का निरीक्षण करने आये , बारिश फिर होने लगी।

बारिश नहीं रूकती है तो मैच रद्द किया जा सकता है। इससे पहले भी दो बार 1989 में पाकिस्तान और 1998 में भारत के खिलाफ ऐसा हो चुका है और वे दोनों टेस्ट डुनेडिन में हुए थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह