बिलजी विभाग के शटडाउन के चलते भोपाल में रहेगी पानी की कटौती, यह रहेंगे इलाके

By सुयश भट्ट | Sep 03, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के लगभग 110 इलाकों में शुक्रवार को पानी की कटौती की खबर समने आयी है। बताया जा रहा है कि इन सभी इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।  बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के लिए शट डाउन लेने की वजह से इन इलाकों में पानी की सप्लाइ प्रभावित होगी।

आपको बता दें कि बिजली विभाग ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे के लिए शटडाउन लिया हुआ है। इस दौरान प्रदेश पॉवर ट्रांसमीशन लिमिटेड के द्वारा खटपुरा में स्थित 132 केवीए लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में हो रही है लगातार अघोषित बिजली कटौती, जानिए क्या है कारण 

वहीं जिन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी उनमें जहांगीराबाद, बावड़ियाकलां, गोविंदपुरा, अशोका गार्डन, सुभाष नगर, अवधपुरी, मिसरोद, एमपी नगर, शिवाजी नगर जैसे कई इलाके है जो  इससे प्रभावित होंगे।

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य