संप्रग सरकार के कार्यों की बदौलत मोदी सरकार कुछ क्षेत्रों में मजबूत खड़ी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक लेख को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि अगर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार कुछ क्षेत्रों में मजबूती से खड़ी दिखाई देती है तो उसकी वजह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्य हैं। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित वित्त मंत्री के उस लेख का हवाला दिया जिसमें सीतारमण ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह संसद में चर्चा करने के बजाय न्यायालयों में याचिका दायर करने में ज्यादा सक्रिय रहा और वहां भी उसे हार का सामना करना पड़ा। वित्त मंत्री ने अनुच्छेद 370, सेंट्रल विस्टा और कुछ अन्य मामलों का उल्लेख किया है। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘ वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर एक लेख लिखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त मंत्री प्रत्यक्ष लाभ अंतरण का श्रेय लेती हैं। वह भूल गईं कि आधार की परिकल्पना, इसे बनाने का काम और कार्यान्वयन संप्रग सरकार द्वारा किया गया था और डीबीटी के तहत पहला हस्तांतरण यूपीए सरकार द्वारा किया गया था।’’कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा ‘‘वित्त मंत्री 11.72 करोड़ शौचालयों के निर्माण का दावा करती हैं। उन्हें अपनी ही सरकार की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए कि उनमें से कितने शौचालय पानी की कमी के कारण अनुपयोगी हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘हर सरकार के खाते में उपलब्धियां होंगी, मोदी सरकार भी ऐसा ही करती है। अगर मोदी सरकार कुछ क्षेत्रों में मजबूती से खड़ी है तो संप्रग सरकार के कारण खड़ी है।

प्रमुख खबरें

Shimla Schools: 81% में पीने का पानी नहीं, 43% असुरक्षित; RTE नियमों की उड़ रही धज्जियां!

Jharkhand छात्र आंदोलन स्थगित: Hemant Soren सरकार को 60 दिन का अल्टीमेटम, JPSC-JSSC पर नजर

अखिलेश यादव के वार पर जयंत चौधरी का संयमित पलटवार, पश्चिमी यूपी की राजनीति में नया उबाल

गृह मंत्री Amit Shah 21-22 अगस्त को Siliguri में करेंगे सीमा सुरक्षा की समीक्षा, चिकन नेक पर खास नजर