टाटा की कंपनी के इस फैसले की वजह से बढ़ा शेयर का भाव , निवेशकों को मिला भारी लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

बीते हफ्ते के 4 कारोबारी दिन टाटा ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के निवेशकों के लिए शानदार रहे। दरअसल बीते हफ्ते के चार दिनों में टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड में लगातार अपर सर्किट लगा रहा। और निवेशकों को प्रति शेयर 22 रुपये का लाभ हुआ। आइए जानते हैं टाटा के शेयर में अचानक हुई इस वृद्धि की वजह क्या है और अभी शेयर का क्या भाव चल रहा है।

कंपनी ने 1 फरवरी को बताया कि एडजेस्ट ग्रॉस रिवेन्यू (AGR) बकाए से संबंधित एक फैसले के तहत सरकार को हिस्सेदारी देने की प्लानिंग बदल दी है। टाटा टेलीसर्विसेज ने बीते महीने जनवरी में सरकार को चुकाए जाने वाले 850 करोड़ रुपये के बकाए ब्याज को इक्विटी में बदलने का निर्णय लिया था, जो कंपनी में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। लेकिन कंपनी ने अब इस योजना को रद्द कर दिया है।

टाटा टेलीसर्विसेज की ओर से योजना को रद्द करने का निर्णय तब लिया गया इसके स्टॉक के भाव 51 प्रतिशत गिर चुके थे। जब पहली बार कंपनी ने अपनी इस योजना का ऐलान किया तब टाटा टेलीसर्विसेज के स्टॉक का भाव 291 रुपये था। लेकिन इसके बाद स्टॉक में लगातार गिरावट की वजह से स्टॉक की कीमत 141.75 रुपये तक आ गई। इतनी कीमत गिर जाने के बाद कंपनी ने योजना को रद्द कर दिया उसी की वजह से अब रिकवरी देखने को मिल रही है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 164.50 रुपये था। अगर कंपनी के मार्केट कैपिटल की बात करें तो वो 32,158.56 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

लीची में छिपा है Anti-Aging खूबसूरती का राज, घर पर बनाएं ये मैजिकल Face Serum

PM Modi New Zealand Australia Indonesia Visit Big Outcomes : 3 देशों से भारत के लिए आखिर क्या लाए मोदी?

बिहार के अरवल में डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत

सिनेमा में 60 शानदार साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने खुद को बताया धन्य और गौरवान्वित