उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बोले, वैक्सीन सप्लाई में देरी के चलते नहीं कर पा रहे तेजी से वैक्सीनेशन

By अनुराग गुप्ता | Jul 16, 2021

लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुई है कि वैक्सीन की रफ्तार फिर से धीरे पड़ गई है। विपक्षी पार्टियों तो लगातार वैक्सीन की कमी पर सवाल खड़ा कर रही हैं। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का भी बयान सामने आया है। दरअसल, जय प्रताप सिंह कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात करने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ने घर पर लगवाया वैक्सीन,कांग्रेस बोली- जनता और नेता में फर्क क्यों? 

उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिदिन 12 लाख वैक्सीनेशन करने की क्षमता है लेकिन वैक्सीन की सप्लाई में देरी होने की वजह से हम उतनी तेज़ी से वैक्सीनेशन नहीं कर पा रहे हैं। हम हर महीने 3 करोड़ वैक्सीनेशन भी कर सकते हैं, अगर हमें सप्लाई उपलब्ध हो जाए।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला