स्पीक अप अभियान के तहत बोले राहुल, सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां गईं और GDP गिरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। पार्टी के ‘स्पीक अप फॉर जॉब्स’ अभियान के तहत उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां चली गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसने भारतीय युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है।’’ कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा, ‘‘सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने।’’ 

प्रमुख खबरें

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद