डु प्लेसिस ने ICC पर उठाए सवाल, कहा- शुरू में आसान मैच मिलते तो चीजें अलग होतीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

चेस्टर ली स्ट्रीट। पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि टीम को मौजूदा विश्व कप के शुरू में आसान मैच मिलते तो चीजें शायद अलग होतीं। दक्षिण अफ्रिका ने एक हफ्ते के अंदर शुरूआती तीन मैच मेजबान इंग्लैंड, बांग्लादेश और प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ खेले। तीनों में उसे हार मिली और उसका मनोबल गिर गया। 

इसे भी पढ़ें: प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड पर लग सकता है विराम

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप अच्छी शुरूआत करते हो तो आपकी टीम का मनोबल बढ़ता है और फिर इसके बाद से कुछ भी संभव है। लेकिन हमने जैसी शुरूआत की उसके बाद उम्मीदें भी आपके कंधों पर बोझ बढ़ा देती हैं। यह बोझ काफी भारी होता है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह