Durga Visarjan 2026: विजयादशमी पर प्रतिमा विसर्जन के लिए मिलेगा 1 घंटा 59 मिनट का शुभ मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Oct 20, 2026

शारदीय नवरात्रि की समाप्ति के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। दुर्गा विसर्जन के दौरान भक्त मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई देते हैं। फिर अगले साल मां दुर्गा से आने की प्रार्थना करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार दुर्गा विसर्जन कब किया जाएगा, पूजा का मुहूर्त क्या है और विसर्जन की सही विधि क्या है।

इसे भी पढ़ें: Dussehra 2026: देशभर में आज मनेगा विजयादशमी पर्व, शाम को है रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दुर्गा विसर्जन के दिन भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति-खुशहाली और मंगल की कामना करते हैं। आज दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन का मुहूर्त 12:50 मिनट से लेकर 02:49 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कुल अवधि 1 घंटा 59 मिनट तक रहेगा।

पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। फिर मां दुर्गा के सामने दीपक जलाकर पूजा शुरू करें। अब मां दुर्गा को फूल, अक्षत, चुनरी, सिंदूर और फल आदि अर्पित करें। आप मां दुर्गा को नारियल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। देवी दुर्गा को हलवा, खीर, पूड़ी आदि का भोग लगाएं। फिर मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और आरती करें। वहीं घर-परिवार के कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। साथ ही मां दुर्गा से अगले साल फिर से पधारने की प्रार्थना करें। वहीं पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें और फिर पूजा पूरी होने के बाद निर्धारित विसर्जन स्थल पर प्रतिमा का विसर्जन करें।

इन बातों का रखें ध्यान

विसर्जन से पहले मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती करें।

विसर्जन के लिए स्थानीय प्रशासन की तरफ से निर्धारित स्थान का इस्तेमाल करना चाहिए।

देवी दुर्गा की प्रतिमा को तालाबों, नदियों या अन्य जलस्त्रोतों में विसर्जित न करें। जहां पर इसकी अनुमति नहीं है।

प्लास्टिक, प्लास्टर ऑफ पेरिस और हानिकारक रंगों से बनी सामग्री को जलस्त्रोतों में नहीं बहाना चाहिए।

प्लास्टिक, फूल, पत्ते और अन्य पूजन सामग्री को पानी में नहीं डालना चाहिए।

विसर्जन के दौरान भीड़ से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo पर Disciplinary Action: राष्ट्रीय कैंप छोड़ने पर लगा जुर्माना और 30 दिनों का Ban

Tiger Shroff की कार पर गोलीबारी मामले में पकड़े गए 3 आरोपी, Mumbai Police मंगलवार को कोटा से लाएगी

PM Modi ने देशवासियों को दीं विजयादशमी पर शुभकामनाएं, इस जगह होंगे दशहरा समारोह में शामिल

Virender Sehwag Birthday: पूर्व क्रिकेटर Virender Sehwag का 48वां जन्मदिन, Team India के लिए बनाए ऐतिहासिक रिकॉर्ड