Tiger Shroff की कार पर गोलीबारी मामले में पकड़े गए 3 आरोपी, Mumbai Police मंगलवार को कोटा से लाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी करने के मामले में आरोपी तीन लोगों को हिरासत में लेने वाली मुंबई पुलिस की टीम ट्रांजिट रिमांड मिलने के बावजूद रात भर कोटा में रुकी रही। टीम ने सोमवार शाम आवश्यक अनुमति मिलने के बाद रात में यात्रा करने से बचने के लिए कोटा में ही रुकने का फैसला किया। टीम मंगलवार को मुंबई लौटेगी।

सीसीटीवी कैमरे सीधे पुलिस मुख्यालय से जुड़े हुए हैं।’’ स्थानीय पुलिस ने सोमवार सुबह कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से इन तीनों को पकड़ा। इनमें से दो की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है।

कोटा सिटी पुलिस ने उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया जिसने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने उन्हें मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी। पुलिस के अनुसार रेहान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सहयोगी अनिल पंडित के संपर्क में था।

इस गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है। रविवार शाम को मुंबई के जुहू इलाके में कम से कम दो लोगों ने श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। अभिनेता बाल-बाल बच गए जबकि उनका ड्राइवर और वहां मौजूद एक राहगीर घायल हो गए।

मुंबई पुलिस के मुताबिक कार पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं। हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल अंधेरी में लावारिस हालत में मिली। आरोपी सूरत भाग गए और वहां से जयपुर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गए।

योजना के अनुसार, इन तीनों को बस से दिल्ली जाना था और फिर वहां से वे नेपाल भागने वाले थे। मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में VB-G-RAM-G योजना से जुड़े परिवारों को मिलेंगे 25 अतिरिक्त कार्यदिवस

अंपायर Parashar Joshi करेंगे Sheffield Shield में अंपायरिंग, BCCI और CA का बड़ा फैसला

Asian Para Games में Srishti Arora ने 10m Air Pistol में Bronze Medal जीता

NSUI नेता Ritu Barala पर हमले को लेकर Congress ने Jaipur में Zero FIR की मांग की