छठ पूजा के दौरान पटना के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने जरुर जाएं, मईया का आशीर्वाद सदैव बना रहेगा

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 05, 2024

छठ पर्व के दौरान मंदिर जाकर छठी मैया और सूर्य देवता के दर्शन करना बेहद शुभ होता है। छठ पर्व पर लोग मंदिर जाकर अपने परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। आप भी अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए मंदिर में दर्शन करने के लिए परिवार सहित जरुर जाएं। पटना के इन मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं।

पटना का मां शीतला मंदिर इतिहास के केंद्र बिंदु है। इस मंदिर के इतिहास की बात करें, तो मंदिर परिसार में स्थित कुवन इस और ज्यादा खास बनाता है। इसका इतिहास काफी अनोखा है। माना जाता है कि इस कुवन में अशोक ने अपने 99 भाइयों को मार डाला और फेंक दिया था। इतना ही नहीं, पानी का झरना बंगाल खाड़ी से जुड़ा है। यह साल भर अपना रंग बदलता रहता है। इसकी गहराई का अंदाजा किसी को नहीं है, इसलिए इसे पाताल अर्थात अगम कुआं भी कहा जाता है।

- लोकेशन- महारानी कॉलनी, रानीपुर, पटना, बिहार

- समय - सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

पटनेश्वरी मंदिर

पटना में स्थित यह मंदिर पटन देवी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। अगर आप मां दुर्गा के भक्त हैं तो यहां जरुर जाएं। यह मंदिर काफी साफ-सुथरा है और इसका रख-रखाव भी ठीक से किया गया है। आपको बता दें कि यह मंदिर पटना का काफी फेमस है।

-लोकेशन- सादिकपुर, पटना, बिहार

- समय - सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। 

गौरी शंकर मंदिर, गाय घाट के पास स्थित

आपको बता दें कि बच्चों को इस मंदिर में माता के दर्शन कराने के लिए सबसे खास है। यह मंदिर 400 साल पुराना है। माना जाता है कि यहां पर स्थित शिवलिंग खुद उत्पन्न हुआ है। खुद ही जमीन से प्रकट हुआ था। शिव भक्तों का कहना है कि मंदिर में आस्था इतनी है कि बचपन से ही वो भोले बाबा के दरबार में आते हैं।

लोकेशन- 3, गाय घाट रोड, गुरुद्वरा श्री के पास, गायघाट, आलमगंज, पटना

प्रमुख खबरें

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे

Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य

BCCI ने महिला टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के मुख्य फिजियो के लिए मांगे आवेदन