सावधान! Whatsapp पर आग की तरह फैलती है Fake News और Fake pics, फैक्ट चेक कितना जरूरी?

By निधि अविनाश | Sep 01, 2020

जब लोकसभा चुनाव पूरे जोर-शोर से चल रहा था, उस समय फैक न्यूज और फैक तस्वीरे भी काफी वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई थी इसको लेकर जांच अभियान में तथ्य जांचकर्ता भी जुटे रहे है। बता दें कि सोशल मीडिया में खासकर के व्हाटसप पर गलत सूचनाएं और खबरें आग की तरह फैलती है। इनमें ज्यादातर वैसी तस्वीरें भी होती है जो केवल झूठ ही नहीं बल्कि हिंसा भी फैलाती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि अगर 5 तस्वीरों की जांच की गई तो उसमें से 4 वैसे ही व्हाटसप के कई ग्रूप में इधर-उधर तक फैल चुकी होती है। 

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ तनाव बढ़ने से बाजार पर असर, सेंसेक्स लुढ़का; निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

एमआईटी से किरण गरिमेला ने टीओआई को बताया कि “हमारे डेटासेट इस मायने में थोड़े अलग हैं कि ग्रुप ऐसे लोगों के नहीं हैं, जो एक-दूसरे को फैमिली व्हाटसप ग्रुप की तरह जानते हैं। ये अजनबी लोगों के साथ राजनीतिक ग्रुप हैं। उन्होंने कहा कि "अगर यह मेरा परिवार ग्रुप है, तो मैं कह सकता हूं, 'ओह, इसे आगे शेयर न करें' वर्तमान में व्हाट्सएप पर इस तरह का सामुदायिक-संचालित मॉडरेशन केवल एक ही है। हम जानते हैं कि अगर ये सुधार (नकली जानकारी) आपके किसी परिचित, किसी करीबी दोस्त या परिवार के सदस्य की तरफ से आते हैं, तो यह प्रभावी होने की अधिक संभावना है। "गरिमेला ने कहा कि “यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं अक्सर सोचती हूं - व्हाट्सएप अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अलग कैसे है? यह एक टेक्सटिंग ऐप के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन फिर यह बड़ा सोशल नेटवर्क बन गया। फेसबुक या ट्विटर के विपरीत, जहां सामग्री मॉडरेशन संभव है क्योंकि पोस्ट सार्वजनिक हैं, व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करता है। व्हाट्सएप इस पर सामग्री को देखने में सक्षम नहीं है और परिणामस्वरूप, इसे या तो मॉडरेट नहीं कर सकता है।व्हाट्सएप के चारों ओर एक वैकल्पिक सोशल मीडिया इकोसिस्टम बनाया गया है: “आप व्हाट्सएप पर सीधे चेट से लकेर मीम्स या राजनीतिक जोक शेयर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.