चंद्रग्रहण के दौरान बरतें यह सावधानियां तो खुश रहेंगे जीवन भर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2018

आज 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण लगा हुआ है। यह कोई सामान्य नहीं बल्कि दुर्लभ चंद्र ग्रहण है जोकि माघ पूर्णिमा पर 150 साल बाद पड़ा है। चंद्रग्रहण शाम 5.35 बजे से शुरू होगा। रिपोर्टों के मुताबिक चंद्रग्रहण का स्पर्श शाम 5:35 बजे होगा, मध्य शाम 7 बजे और मोक्ष रात 8:42 बजे होगा। ग्रहण का स्पर्श, मध्य और मोक्ष देश के ज्यादातर इलाकों से देखा जा सकेगा।

ग्रहण के दौरान ध्यान रखने वाली मुख्य बातें इस प्रकार हैं-

 

- इस दौरान गर्भवती स्त्रियों, बीमार और वृद्धों का दवा लेना या भोजन करना मना नहीं है।


- चंद्रगहण के समय गर्भवती महिलाएं ना तो सब्जी काटें, ना कपड़े सिलें। अगर ऐसा किया तो इसका प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है।


- इस समय खुश रहना चाहिए और भगवान का नाम जपते रहना चाहिए।


- सूतक लगने से पहले ही घर में जो भी खाद्य पदार्थ हैं उसमें तुलसी या कुशातृण डाल दें।


- चंद्रग्रहण के समय ना तो भोजन पकाएं और ना ही भोजन करें।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America