Sabarimala तीर्थयात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की मदद से हृदयाघात के 81 रोगियों की जान बचाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित चिकित्सा सुविधाओं की मदद से शबरिमला तीर्थयात्रा के दौरान हृदयाघात से पीड़ित 81 श्रद्धालुओं की जान बचाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 24 घंटे संचालित आधुनिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य चिकित्साकर्मियों की तैनाती से तीर्थयात्रा के दौरान समय पर उपचार संभव हो सका और कई लोगों की जान बचाई गई।

विज्ञप्ति में कहा गया, “जीवनरक्षक उपायों पर विशेष जोर देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थयात्रा में होने वाले शारीरिक तनाव को ध्यान में रखकर हृदय संबंधी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत किया है। इसके तहत ‘कार्डियोलॉजी’ इकाइयां स्थापित की गई हैं और ‘स्ट्रेप्टोकाइनेज’ तथा ‘टेनेक्टेप्लेज’ जैसी आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting