हॉकी विश्व कप के दौरान दर्शक उठा सकेंगे दुनियाभर के जायके का लुत्फ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2018

भूवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप का आनंद लेने के लिए आने वाले खेल प्रेमियों के पास अब जश्न मनाने का एक और कारण होगा, उनके लिए एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां वे दुनिया भर के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव, ‘भुवनेश्वर शहर महोत्सव’ का ही एक हिस्सा होगा, जिसका आयोजन लगभग 3 हफ्ते चलने वाले विश्व कप के दौरान किया जाएगा। हॉकी विश्व कप 28 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक चलेगा। आयोजकों का कहना है कि प्रमुख होटल, रेस्तरां और कैटरिंग संस्थान इस महोत्सव के भाग लेंगे, जो एक नये विचार व थीम के साथ अपना स्टॉल लगाएंगे, जहां अलग-अलग जायकों के शौकीन दुनियाभर के स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले सकेंगे।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब