Wimbledon के फाइनल मैच के दौरान Novak Djokovic ने अपने रैकेट के गुस्से में किए दो टुकड़े, स्टेडियम में मच गया शोर

By रितिका कमठान | Jul 17, 2023

विश्व नंबर 2 रैंकिंग वाले टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके। उनका ये सपना 20 वर्षीय कार्लोस अलकराज ने तोड़ा है। स्पेन के युवा स्टार टेनिस स्टार कार्लोस अलकराज ने विंबलडन फाइनल के मुकाबले में चार घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में नोवाक जोकोविच को ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से रोका। इस हार के साथ ही नोवाक रोजर फेडरर के आठ विंबलडन खिताब जीतने की बराबरी भी नहीं कर सके।

इस मुकाबले में ऐसा दौर भी आया जब अलकराज से कड़ी चुनौती का सामना कर रहे नोवाक काफी परेशान भी हो गए। इस दौरान नोवाक जोकोविच अपने खेल और प्रदर्शन के कारण काफी गुस्से में दिखे। ऐसा दौर भी आया जब नोवाक का अपने गुस्से पर काबू नहीं रहा। गुस्से में नोवाक जोकोविच ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी उनसे किसी को उम्मीद नहीं थी। इस दौरान नोवाक जोकोविच ने अपने रैकेट पर गुस्सा निकाला।

दरअसल मैच के दौरान नोवाक ने पहला सेट 1-6 से जीत लिया। इसके बाद दमदार वापसी करते हुए कार्लोस ने 7-6 (6), 6-1 से मैच में बढ़त बनाई। इसके बाद नोवाक ने फिर 3-6 से मैच को पांचवे सेट तक पहुंचाने का काम किया और कार्लोस को आसान जीत नहीं दी। इसी बीच चौथा सेट जीतने के बाद पांचवे सेट में अल्काराज ने जोकोविच की सर्विस ब्रेक कर पॉइंट अर्जित किए।

अलकराज ने जैसे ही जोकोविच की सर्विस को तोड़ा और पॉइंट अर्जित किए तो ये नोवाक को बर्दाश्त नहीं हुआ। पॉइंड अलकराज को मिलते ही नोवाक को जबरदस्त गुस्सा आया और उन्होंने कोर्ट में ही अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान वो नेट के करीब पहुंचे और नेट पोल पर रैकेट को दे मारा। रैकेट को मारते ही रैकेट दो टुकड़ों में टूट गया। टूटे हुए रैकेट को उठाकर नोवाक ने दूर फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हार के बाद बोले जोकोविच

बड़े मुकाबले में हार के बाद किसी को भी मलाल हो सकता है। रविवार रात विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ शिकस्त के बाद नोवाक जोकोविच को दो मलाल हैं। सर्बिया के 36 साल के जोकोविच दूसरे टेस्ट के टाईब्रेकर में 20 साल के अल्कारेज के खिलाफ शुरुआती दो सेट जीतने से सिर्फ एक अंक दूरे थे लेकिन उन्होंने यह मौका गंवाकर स्पेन के खिलाड़ी को सेट जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर करने का मौका दे दिया। जोकोविच इसके बाद पांचवें सेट में ब्रेक प्वाइंट पर वॉली लगाने से चूक गए जबकि उस समय सात बार का यह विंबलडन चैंपियन अच्छी लय में था।

जोकोविच ने 6-1, 6-7, 1-6, 6-3, 4-6 की हार के बाद कहा, ‘‘कुछ मलाल हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास मौके थे। मुझे लगता है कि मैं दूसरे सेट के टाईब्रेक का बेहतर अंत कर सकता था। लेकिन संघर्ष करने और शानदार रक्षात्मक कौशल दिखाने के लिए उसे (अल्कारेज) श्रेय जाता है। पांचवें सेट में खराब शॉट खेलकर उसे मौका भी दिया।’’ दुनिया के इस पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने कहा, ‘‘वह आज जीतने का हकदार था। इसमें कोई संदेह नहीं है।’’ जोकोविच ऑल इंग्लैंड क्लब पर आठ जीत के रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बरबारी करने से सिर्फ एक जीत दूर थे। साथ ही अगर जोकोविच यह खिताब जीत लेते तो 1968 में शुरू हुए ओपन युग में सेरेना विलियम्स के रिकॉर्ड 23 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी कर लेते।

प्रमुख खबरें

पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol

दिमागी नक्सली टिप्पणी पर Congress हमलावर, Jairam Ramesh बोले- पीएम मोदी का झोला उठाने का समय करीब

Priyanka Chopra और अनुष्का शर्मा समेत Bollywood सितारों ने दी Diwali की शुभकामनाएं

ओडिशा में बचाए गए 5 Orangutan पर इंडोनेशिया ने अब तक नहीं दिया मालिकाना हक का सबूत