हरियाणा चुनाव में एक साथ आए दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद, JJP-ASP के बीच गठबंधन

By अंकित सिंह | Aug 27, 2024

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और चंद्र शेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाया। 90 सीटों में से जेजेपी 70 सीटों पर और आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के संस्थापक दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि आजाद समाज पार्टी के चंद्र शेखर आजाद, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से बेहतर सहयोगी होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में चौटाला ने आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण की तारीफ की और उन्हें टीम मैन बताया।

इसे भी पढ़ें: UP Bypolls के जरिए हरियाणा-महाराष्ट्र पर समाजवादी पार्टी की नजर, कांग्रेस के साथ बड़ी डील करने की तैयारी

इनेलो और बसपा ने सात और नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटें हार गईं। इनेलो का वोट शेयर 1.87% था, जबकि बीएसपी 1.28% वोट शेयर हासिल कर पाई। वहीं आजाद उत्तर प्रदेश में दलित चेहरा बनकर उभरे हैं. नगीना लोकसभा सीट जीतने के बाद वह उत्तर प्रदेश के एकमात्र दलित सांसद हैं। जेजेपी ने भी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह इसे राज्य में ज्यादा ताकत के रूप में नहीं देखती है। AAP राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही है। लड़ाई मुख्य रूप से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप