Dushyant Gautam ने संभाला Sikkim के नए Governor का पद, Gangtok में ली शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

दुष्यंत कुमार गौतम ने सोमवार को सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने ओम प्रकाश माथुर का स्थान लिया है। सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. मोहम्मद मुश्ताक ने यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में गौतम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री तमांग ने पारंपरिक ‘खादा’ (स्कार्फ) भेंट कर नए राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने गौतम का विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्यों, न्यायाधीशों, विधायकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से परिचय कराया। इसके बाद सिक्किम सशस्त्र पुलिस ने गौतम को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया था। माथुर ने 31 जुलाई 2024 को पदभार संभाला था और वह राज्य के 18वें राज्यपाल थे।

प्रमुख खबरें

Australia MP Helen Haines को SUV ने मारी टक्कर, PM Albanese बोले यह हादसा नहीं

Beauty Tips: Dussehra पर भारी कपड़ों की जगह महिलाएं चुनें ट्रेंडी Indo-Western Shrug Sets

BSE Sensex में 876 अंकों की भारी गिरावट, Nifty फिसलकर 22888 के स्तर पर आया

Tiger Shroff की फिल्मों की पूरी लिस्ट: रिलीज़ डेट, कास्ट और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लेटेस्ट अपडेट