Delhi-NCR के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में बृहस्पतिवार रात धूल भरी तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रही।

राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों, जैसे नजफगढ़ और नरेला में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4 डिग्री सेल्सियस और 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुलेटिन के मुताबिक, आया नगर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में 40.6 डिग्री सेल्सियस और पालम में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Siegwerk करेगा Bhiwadi प्लांट का विस्तार, राजस्थान में निवेश 630 करोड़ रुपये पहुंचा

भारत में होगा ICC Womens Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

Messi vs Ronaldo की ऐतिहासिक बहस, आंकड़ों के चक्रव्यूह में कौन है International Football का असली किंग?

Karan Singh ने की Himalayan Authority के गठन की मांग