ओलंपिक: सेमिफाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी दुती चंद, सातवें और अंतिम स्थान पर रहकर बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

तोक्यो। भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह तोक्यो ओलंपिक खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में सातवें और अंतिम स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी। दुती ने चौथी हीट में 23.85 सेकेंड का समय निकाला जो उनका इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है लेकिन यह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये पर्याप्त नहीं था।

इसे भी पढ़ें: भारतीय तीरंदाजी टीम एक बार फिर ओलंपिक से खाली हाथ लौटी, योजना की कमी का दिखा असर

नामीबिया की क्रिस्टीन मबोमा ने 22.11 सेकेंड के साथ यह हीट जीती। उनके अलावा अमेरिका की गैब्रियली थामस (22.20) और नाइजर की अमिनातु सेयनी (22.72) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनायी। प्रत्येक सात हीट में से शीर्ष तीन पर रहने वाली एथलीटों और अगले तीन सर्वश्रेष्ठ समय निकालने वाली खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। दुती का सर्वश्रेष्ठ समय 23 सेकेंड का है। वह 41 प्रतिभागियों के बीच कुल 38वें स्थान पर रही। इससे पहले शुक्रवार को दुती महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पायी थी। वह अपनी हीट में 11.54 सेकेंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रही थी।

प्रमुख खबरें

Dev Deepawali: काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली आज, त्रिपुरासुर वध के बाद देवताओं ने जलाए थे दीप

नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान