ड्वेन ब्रावो की वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में वापसी, शाई होप बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

सेंट जोन्स (एंटीगा)। बायें हाथ के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो और शिमरोन हेटमायर तथा आलराउंडर कीमो पॉल को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है जबकि शाई होप को बाहर कर दिया गया है। ब्रावो ने अपना सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही ड्यूनेडिन में बनाया था। अब तक 34 टेस्ट मैच खेलने वाले होप का हाल के टेस्ट मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने दिसंबर 2017 के बाद से 19.48 की औसत से रन बनाये हैं और फरवरी 2019 के बाद तो उनका औसत 14.45 रहा। इससे उनका कुल औसत गिरकर 26.27 हो गया है।

इसे भी पढ़ें: मध्यक्रम की चुनौतियों का सामना कर रही CSK और SRH, इन खिलाड़ियों से मिलेगी मजबूती

टी20 शृंखला 27 नवंबर से आकलैंड में शुरू होगी। इसके बाद अगले दो मैच माउंट मॉनगानुई में 29 और 30 नवंबर को खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच तीन से सात दिसंबर के बीच हैमिल्टन और दूसरा टेस्ट 11 से 15 दिसंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है : टेस्ट टीम: जैसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, क्रैग ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, शेमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, शेनन गेब्रियल, शिमरोन हेटमायर, केमर होल्डर, अल्जार्री जोसेफ, कीमो पॉल। रिजर्व : नक्रुमाह बोनर, जोशुआ डासिल्वा, प्रेस्टन मैकस्वीन, शाइनी मोसले, रेमन रिफ़र, जेडन सीलेस। टी 20 टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, आंद्रे फ्लेचर, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, रोवेल पावेल, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, ओसाने थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर, केसर विलियम्स।

प्रमुख खबरें

India- Bangladesh Relations में दरार! बांग्लादेश ने भारत के स्पष्टीकरण को नकारा, PM के सलाहकार को रोकने पर जताई कड़ी नाराज़गी

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत