Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित ओडिशा के गंजाम व गजपति जिलों में शनिवार को बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ और अधिकांश प्रभावित इलाकों से पानी कम हो गया है तथा नदियों का जलस्तर भी घट रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को राहत एवं बहाली कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान से प्रभावित दक्षिणी ओडिशा के नौ जिलों में गंजाम और गजपति सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में करीब 700 लोग अब भी फंसे हुए हैं। वासन ने बताया कि भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों की मदद से बाढ़ में घिरे गांवों तक हवाई मार्ग से खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले 15 से 20 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त खाद्य सामग्री का भंडार रखा गया है।

गंजाम में बाढ़ के पानी से घिरे गांवों की संख्या बृहस्पतिवार को 70 थी, जो शुक्रवार को घटकर 21 और शनिवार को तीन रह गई। वासन ने यह भी बताया कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति और जलभराव को देखते हुए जिले के सभी स्कूल तीन नवंबर तक बंद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल

उत्तराखंड Uttarakhand में हेलीकॉप्टर हादसे पर कर्नाटक के सीएम और राज्यपाल ने जताया शोक