ड्वेन जॉनसन तीसरी बार बने पिता, बेटी की तस्वीर की साझा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2018

लॉस एंजिलिस। अभिनेता ड्वेन जॉनसन उर्फ ‘ द रॉक ’ और उनकी पत्नी लॉरेन हशियन के घर पर एक बार फिर एक नन्हीं परी आई है। फिल्म ‘ द फेट ऑफ द फ्यूरियस’ के अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी और बेटी के नाम का खुलासा किया। 

 

जॉनसन ने लिखा, ‘‘अपनी स्वस्थ बच्ची को दुनिया में लाकर खुश एवं गौरवान्वित हूं। तियाना जिया जॉनसन .. ।’’ जॉनसन और लॉरेन की दो वर्षीय बेटी जैस्मिन लिया भी है। जॉनसन की उनकी पूर्व पत्नी डेनी ग्रेशिया के साथ 16 वर्षीय बेटी सिमोन एलेक्जेंडर भी है। 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री